सावन के चौथे सोमवार को बागनाथ धाम में आस्था का सैलाब
बागेश्वर, अगस्त 10 -- बागेश्वर, संवाददाता। सावन के चौथे सोमवार पर बागनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने सरयू नदी से जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के लिए मंदिर में लंबी कतारें लगी रहीं। बाबा की नगरी हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजती रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर के पंडित-पुरोहित दिनभर पूजा-अर्चना कराने में व्यस्त रहे। मंदिर प्रबंधन समिति के नंदन सिंह रावल ने बताया कि भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया गया। मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभाली। यह भी पढ़ें- सावन के चौथे सोमवार पर शिवालयों में उमड़े भक्त कपकोट के शिवालयों, गरुड़ स्थित बैजनाथ धाम तथा कांडा, दुगनाकुरी और काफलीगैर क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.