सहारनपुर, अगस्त 25 -- सहारनपुर। सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। प्रमुख मंदिरों, प्रवेश-निकास मार्गों, पार्किंग स्थलों और चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। प्रमुख मंदिरों और आसपास के इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर भी विशेष नजर रखी गई। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जबकि एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने मंदिरों व बाजारों में गश्त की। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस ने विशेष प्रबंध किए। यह भी पढ़ें- Meerut News: औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था जरूरत क...