सावन के अंतिम सोमवार पर निकली विशाल कांवड़ यात्रा
हरदोई, अगस्त 23 -- मल्लावां। सावन के अंतिम सोमवार पर बाबा सुनासीर नाथ का जलाभिषेक करने के लिए मल्लावां के बड़े दरवाजे मोहिउद्दीनपुर से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में कांवड़िए यात्रा में शामिल हुए। कांवड़िए मेहंदी घाट पहुंचकर गंगाजल लेकर आएंगे और सोमवार को बाबा सुनासीर नाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान गायत्री मंदिर के पास समाजसेवी विशाल जायसवाल की ओर से भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। वहीं मल्लावां चौराहे पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। जेसीबी मशीन से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में शामिल कांवड़िए 'बम-बम भोले' के जयकारे लगाते हुए और डीजे की धुन पर थिरकते हुए आगे बढ़े। यह भी पढ़ें- Chapra News: भक्ति धुन पर नाचते- गाते पहलेजाघाट धाम से डाक बम का अंतिम जत्था रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.