सावन के अंतिम सोमवार को भक्तिमय होगा शहर, गूंजेंगे भोले के जयकारे
पीलीभीत, अगस्त 24 -- सावन के अंतिम सोमवार को भक्तिमय होगा शहर, गूंजेंगे भोले के जयकारे पीलीभीत। आस्था, भक्ति और सुरक्षा के बीच सावन का अंतिम सोमवार जनपद में भव्य और भक्तिमय वातावरण के साथ मनाया जाएगा। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को शहर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आएगा। सुबह की पहली किरण के साथ ही शहर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने मंदिरों का रुख करेंगे। कांवड़िए भी पवित्र जल लेकर मंदिरों में पहुंचेंगे और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।सावन यह भी पढ़ें- Mau News: सावन का अंतिम सोमवार आज, मंदिरों में उमड़ेगी आस्था के अंतिम सोमवार को लेकर मंदिरों में वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.