हाजीपुर, अगस्त 23 -- सावन के अंतिम सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की टोली पहलेजा धाम से गंगाजल लेकर रविवार को महुआ पहुंचे। वे सोमवार को शिवालय पहुंच कर महादेव पर जलाभिषेक करेंगे। महुआ मार्ग से लोकल और डाक-कांवड़ियों की टोली पहलेजा धाम से 105 किलोमीटर से भी दूर समस्तीपुर के पूसा मुतलूपुर स्थित बाबा खगेश्वर नाथ धाम, 55 किलोमीटर दूर पातेपुर के डभैच स्थित बाबा दरवेश वर्मा धाम, 60 किलोमीटर दूर पातेपुर के ही बाजितपुर और 58 किलोमीटर दूर शिव मंदिर सुक्की के अलावा विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- Chapra News: भक्ति धुन पर नाचते- गाते पहलेजाघाट धाम से डाक बम का अंतिम जत्था रवानामहावीर मंदिर में जलाभिषेक महुआ के महावीर मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए बाइक कावड़ियों की टोली भी गंगाजल लेने पह...