सावन के अंतिम दिन देवाकी बाबाधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
गुमला, अगस्त 29 -- घाघरा, प्रतिनिधि। सावन माह के अंतिम दिन शुक्रवार को देवाकी बाबाधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए उत्साह और श्रद्धा के साथ मंदिर परिसर में पहुंचते रहे। भक्तों ने देवों के देव महादेव पर जल,दूध और बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया तथा अपने और परिवार के सुख, शांति, समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर पूरे दिन हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। सावन के अंतिम दिन होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: श्रावणी पूर्णिमा पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.