सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा आयोजित शिविर में 18 लोगों ने किया रक्तदान
गोरखपुर, जुलाई 19 -- गोरखपुर। गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड व सावन कृपाल रूहानी मिशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में दिनेश कुमार वालानी, श्रुति, संजय साधवानी शामिल रहे। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, जो अनेक लोगों को नया जीवन प्रदान करती है। उन्होंने समाज के सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अग्रवाल युवा मंडल ने किया पांच यूनिट रक्तदान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.