सावन की शुरुआत के साथ शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा लातेहार
लातेहार, जुलाई 31 -- लातेहार, हिटी। श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही गुरुवार को लातेहार जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर पूरे दिन हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय माहौल में डूबे रहे। यह भी पढ़ें- श्रावण मास चढ़ते ही शिवमय हुआ करपी क्षेत्रश्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना जिला मुख्यालय स्थित बाजारटांड़ शिव मंदिर, साईं मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग तथा पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, दूध, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिरों में रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और विशेष आरती का आयोजन भी किया गया। पंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.