सावन की शिवरात्रि के लिए सजे शिवालय, आज होगा जलाभिषेक
हरिद्वार, अगस्त 10 -- सावन शिवरात्रि पर मंगलवार को धर्मनगरी के शिवालय गंगाजल से भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए तैयार हैं। कांवड़िए और स्थानीय श्रद्धालु प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। इसके साथ ही करीब दो सप्ताह से चल रहा कांवड़ मेला भी विधिवत संपन्न हो जाएगा। सोमवार को बारिश के बावजूद प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर सुबह से ही श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, पुष्प और पूजन सामग्री लेकर शिवालयों में पहुंचते रहे। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बारिश के बीच भी शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और श्रद्धालु भीगते हुए मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। कनखल स्थित श्री दक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.