सावन की शिवरात्रि आज, भक्त करेंगे अड़भंगी का पूजन-अर्चन
बलिया, अगस्त 11 -- बलिया। त्रिनेत्रधारी भगवान भोलेनाथ के प्रिय महीना सावन की शिवरात्रि 11 अगस्त यानि आज मंगलवार को है। अबकी बार श्रावणी शिवरात्रि मंगलवार को पड़ने से दुलर्भ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि मंगलवार दिन भगवान शंकर के अंशावतार श्रीराम भक्त हनुमान का दिन है, ऐसे में सावन की शिवरात्रि मंगलवार को पड़ना बेहद महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Shivratri puja Upaay:शिवरात्रि पर भगवान शिव पर चावल समेत क्या अर्पित करें कि धन,लक्ष्मी आएमहत्वपूर्ण तिथियाँ फेफना क्षेत्र के थम्हनपुरा निवासी आचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि प्रदोष, शिवरात्रि, नागपंचमी, सोमवार और महीने में सावन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का उचित समय होता है। इन तिथियों पर भगवान शंकर की पूजा, उपासना व व्रत करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। सावन के शिवरात्रि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.