सावन की विदाई पर कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश
गंगापार, अगस्त 29 -- सावन की पर इलाके में कभी हल्की तो कभी तेज बारिश का सिलसिला लगातार जारी है।कल देर रात से ही शुरू यह दौर लगातार चल रहा है।अब तक इस मानसून सीजन की 610.2 एमएम बारिश हो चुकी है।बीते कई दिनों से पूरे उत्तर के साथ प्रयागराज में भी बादल मेहरबान है।इसमें रुक-रुक कर रिमझिम के साथ तेज बारिश भी हो रही है, लेकिन इसके बाद भी औसत से अभी बारिश पीछे है। इसी तरह बीते साल के मुकाबले भी बारिश कम हुई है। मौसम विशेषज्ञ आकाश मिश्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया है, साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के साथ मानसून ट्रफ के प्रभाव से बारिश का यह दौर चल रहा है। अगले 2 से 3 दिनों तक यह कायम रह सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.