हजारीबाग, जुलाई 14 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। शिवभक्त सबह से शिवालयों में पहुंचने लगे थे। पहली सोमवारी को लेकर कई शिव मंदिरों को सजाया गया था। भक्तों की सुविधा के लिए इंतजाम भी किये गए थे। जलाभिषेक को लेकर लोग कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।बारी आने पर दूध जलाभिषेक कर चंदन अक्षर चढ़ाया। फूल बेलपत्र और धूप दीप अर्पित किया और भोग लगाया। सोमवारी को लेकर महिलाओं में ज्यादा उत्साह दिखा। महिलाओं ने सोमवारी उपवास कर पूजा अर्चना की। पंच मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर सहित कई शिवामंदिरों में महिलाओं की टोली कीर्तन भजन करती नजर आई।वही कई भक्तों ने सावन सोमवारी के पावन मौके पर रुद्राभिषेक किया। प्रथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.