सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी रही भीड़
जमुई, अगस्त 3 -- चकाई । निज प्रतिनिधि श्रावण मास की पहली सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। प्रखंड मुख्यालय के गोला दुखिया बाबा शिव मंदिर , चकाई बाजार स्थित राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर समेत क्षेत्र के सभी मंदिरों में तड़के से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहीं। प्रखंड के महेश्वरी स्थित अतिप्राचीन दुखिया महादेव मंदिर में दिन भर मेला सा दृश्य देखा गया। इसके अलावे कानूनगो बंगला, उर्वा, रामचंद्रडीह, दुलमपुर, करही, बटपार, सरौन, बासुकीटांड, माधोपुर और करनगढ़ के प्रमुख शिवालयों में भी दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.