सावन की पहली सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा पलामू, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
पलामू, अगस्त 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी पर मेदिनीनगर सहित पूरा पलामू जिला शिवमय हो गया। जलाभिषेक के लिए आस्था में डूबे श्रद्धालु उमड़ पड़े। सोमवार को तड़के से ही जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव, बम-बम भोले और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, दूध, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने दिनभर व्रत रखकर विशेष पूजा-अर्चना भी की। मेदिनीनगर शहर के एसपी कोठी रोड स्थित शिवालय, अस्पताल रोड के प्राचीन शिव मंदिर, रेड़मा चौक शिवशक्ति मनोकामना मंदिर, नवकेतन रोड स्थित शिवशक्ति धाम, सिंचाई कॉलोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.