गिरडीह, अगस्त 3 -- सावन की पहली सोमवारी पर प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंडधाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पौ फटते ही हजारों श्रद्धालुओं और कांवरियों के पहुंचने से पूरा झारखंडधाम हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाई और चंद्रकूप से जल उठाकर बाबा झारखंडी नाथ के मंदिर में प्रवेश किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। दिन चढ़ने के साथ भीड़ लगातार बढ़ती गई और देर तक जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। अनुमान के मुताबिक दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं और कांवरियों ने बाबा झारखंडी नाथ का जलाभिषेक कर मंगलकामना की। अपेक्षा से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से पुलिस-प्रशासन के सामने भीड़ को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती बन गया। मुख्य मंदिर और पार्वती मंदिर के समीप श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर ...