चाईबासा, अगस्त 3 -- जगन्नाथपुर। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर जगन्नाथपुर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जगन्नाथपुर शिव मंदिर, ब्लॉक मंदिर तथा मलूका मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजन के लिए उत्साहपूर्वक पहुंचे।मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन की पहली सोमवारी होने के कारण मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।कई यह भी पढ़ें- Sawan First Somwar 2026: पहले सावन सोमवार पर कब करें शिवलिंग का जलाभिषेक? जानें पूजा ...