सावन की पहली सोमवारी आज, श्रद्धालु जलाभिषेक कर भगवान भोले को करेंगे प्रसन्न
आरा, अगस्त 2 -- आज आरा शहर समेत जिले भर के प्रमुख शिवालयों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ उपवास भी करेंगी महिलाएं और युवतियां आरा, निज प्रतिनिधि। सावन के पावन महीने का आगाज हो चुका है। पहली सोमवारी पर आज शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी। पहली सोमवारी को लेकर मुख्यालय सहित जिले भर के शिव मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिर सिद्धनाथ मंदिर बिंदटोली, पतालेश्वर नाथ मंदिर महाजन टोली, बुढ़वा महादेव मंदिर महादेवा सहित अन्य मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गयी है। बता दें कि आज शहर के साथ-साथ प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो जायेंगे। सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ अतिप्राचीन शिव मंदिरों में उमड़ेगी। पहली सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। शिवधु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.