सावन की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
बक्सर, अगस्त 9 -- चौसा, एक संवाददाता। सावन की दूसरी सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक अर्पित करने के लिए रविवार की शाम में शिवभक्तों में खूब उत्साह दिखाई दिया। दूरदराज के विभिन्न गांवों से चलकर यहां आए बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने उत्तरवाहिनी बहने वाली गंगा नदी के महादेवा घाट पर पहुंच कर गंगा स्नान करने के बाद भगवा वस्त्र पहनकर कलश में गंगा जल लेकर बोल-बम का उदघोष करते हुए अपने-अपने गांवों के शिव मंदिरों की तरफ़ चलते नजर आए। इस वज़ह से बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर श्रद्धा-भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रातभर बोल-बम के नारे से यहां का आसमान गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया इस अवसर पर शिवभक्तों की सेवा के लिए बारे मोड़ सहित विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.