सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कोडरमा, अगस्त 10 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह होते ही विभिन्न गांवों और बाजार क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। सोमवारी को लेकर सुबह से ही महिला, पुरुष और बच्चे पूजा सामग्री लेकर मंदिरों की ओर जाते नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, फूल, धतूरा और फल अर्पित किए। वहीं, कई श्रद्धालुओं ने सोमवारी का व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की। प्रखंड के प्रसिद्ध धर्मस्थल कर्माधाम और मां चंचाल धाम के अलावा मरकच्चो के लालनगर स्थित शिवालय, कोटवार मुहल्ला, बड़ा अखाड़ा, ब्राह्मण टोला, पश्चिम मुहल्ला, कुम्हार टोली, थाना परिसर तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.