साहिबगंज, अगस्त 11 -- बरहेट। सावन की दूसरी सोमवारी पर यहां के प्रसिद्ध शिवगादी धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए रविवार शाम से ही दूर-दराज के इलाकों से कांवरियों और श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और 60 हजार से अधिक भक्तों ने पीताम्बरी शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। दरअसल, रविवार की देर शाम मंदिर के मुख्य गेट के समीप कांवरियों और शिवभक्तों की टोलियां बोल बम के जयकारों और भक्ति गीतों पर झूमती नजर आईं। जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, मंदिर परिसर और आसपास का इलाका भक्तिमय वातावरण में डूबता गया। यह भी पढ़ें- Madhepura News: दूसरी सोमवारी पर जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार की अहले सुबह मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिय...