सावन की तीसरी सोमवारी पर संडेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
गया, अगस्त 17 -- पवित्र सावन की तीसरी सोमवारी पर फतेहपुर प्रखंड के अतिप्राचीन और धार्मिक आस्था के केंद्र संडेश्वरनाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही और हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय बना रहा। संडेश्वरनाथ धाम के गर्भगृह में स्वयंभू भगवान भोलेनाथ के विशाल शिवलिंग पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने दूध, जल और गंगाजल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। भक्तों ने बेलपत्र, फूल-माला, चंदन और रोली चढ़ाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया व परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Pakur News: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सावन की सोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.