सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव से गूंजा शहर
खगडि़या, अगस्त 17 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को जिले के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही श्रद्धालु स्नान कर पूजा की थाली सजाकर शिवालयों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, फूल, धतूरा और भांग चढ़ाकर जलाभिषेक किया। इसके बाद धूप-दीप जलाकर भगवान शिव की आरती की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। शहर के एसडीओ रोड स्थित शिवालय, लोहापट्टी शिवालय, सेल्स टैक्स कार्यालय के निकट शिव मंदिर, सन्हौली पोखर स्थित शिव मंदिर, बलुआही ठाकुरबाड़ी स्थित शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: सावन की तीसरी सोमवारी को शिवालयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.