सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े भक्त
लोहरदगा, अगस्त 17 -- लोहरदगा,संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सूर्योदय के साथ ही विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी, जो दोपहर बाद तक बनी रही। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दूध, गंगाजल और जल से अभिषेक किया। इसके बाद बेलपत्र, फूल, अक्षत, भांग-धतूरा, चंदन और प्रसाद अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : तीसरी सोमवारी पर धनकुंडनाथ समेत शिवालयों में उमड़ी भीड़ग्रामीण शिवालयों की भीड़ शहर के प्रमुख शिवालयों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.