सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़
सराईकेला, अगस्त 18 -- खरसावां। खरसावां, कुचाई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हर-हर महादेव, बोल बम और ऊं नमः शिवाय के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। खरसावां के रामगढ़ स्थित ऐतिहासिक बड़ा शिव मंदिर सहित खरसावां, पदमपुर, कुचाई, आमदा और बड़ाबाम्बो क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध और जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। सावन की तीसरी सोमवारी को बड़ी संख्या में शिव भक्त सोना नदी के विभिन्न घाटों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों से जल लेकर शिवालय पहुंचे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: सावन की तीसरी सोमवारी को शिवालयों में श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.