मोतिहारी, अगस्त 17 -- पहाड़पुर, निज संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी पर मनकररिया पंचायत के बिषही गांव स्थित मनसापूर्ण 108 शिवलिंग मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह मंदिर का पट खुलते ही भगवान शिव के जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर परिसर दिनभर गुलजार रहा। इस दौरान पूरा मंदिर क्षेत्र ह्यओम नमः शिवायह्ण और ह्यहर-हर महादेवह्ण के जयघोष से गूंजता रहा। बताया जाता है कि बिषही गांव स्थित इस मंदिर की स्थापना राजस्थान के कोटा की तर्ज पर कराई गई है। मंदिर परिसर में एक साथ 108 शिवलिंग स्थापित किए गए हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंदिर में स्थापित 108 शिवलिंगों के दर्शन करने से श्रद्धालुओं को एक साथ 108 दिनों तक भगवान शिव के दर्शन करने के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।...