सावन की तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं
मोतिहारी, अगस्त 17 -- अरेराज, निसं। सावन मास की तीसरी सोमवारी को सोमेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने को लेकर उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। पूर्व नर्धिारित समय के अनुसार दिन के पौने दस बजे के लगभग जैसे ही बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर परक्षिेत्र से लगभग चार सौ मीटर ऊपर हेलीकॉप्टर को मंडराते हुए श्रद्धालुओं ने देखा ,बोल बम व हर-हर महादेव के जयघोष से बाबा दरबार गुंजायमान हो उठा। लगभग पंद्रह से बीस मिनट तक सोमेश्वर नाथ मंदिर पार्वती मंदिर सहित अन्य मंदिरों के ऊपर हेलीकॉप्टर मंडराता रहा और लगातार गुलाब के पंखुड़ियों की वर्षा होती रही। पंखुड़ियों की वर्षा से पूरा मंदिर परिसर सुवासित हो उठा। मुख्यमंत्री के सचिव व बिहार पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की आध्यात्मिक भावना को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.