लातेहार, अगस्त 23 -- बेतला, प्रतिनिधि। आज सावन की आखिरी सोमवारी है।इसदिन महादेव शिव पर जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है। सनातनी परंपरा में सावन माह की अंतिम सोमवारी का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इसदिन महादेव शिव पर जलार्पण करने से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती प्रसन्न हो अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इससे से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन खुशहाल होता है।यही वजह है कि सावन की अंतिम सोमवारी को जलाभिषेक के लिए शिवालयों में भक्तों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ पड़ती है। इधर सरईडीह शिव मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता,श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर पोखरी के पुजारी यशवंत पाठक और कुटमू के बिट्टू पाठक ने अंतिम सोमवारी को शिवभक्तों द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाले जाने की...