मोतिहारी, अगस्त 24 -- पहाड़पुर, निज संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी पर मनकररिया पंचायत के बिषही गांव स्थित मनसापूर्ण एक सौ आठ शिवलिंग मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह मंदिर का पट खुलते ही भगवान शिव के जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर परिसर दिनभर गुलजार रहा। इस दौरान पूरा मंदिर क्षेत्र ओम नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। धार्मिक मान्यता के अनुसार,मंदिर में स्थापित 108 शिवलिंगों के दर्शन करने से श्रद्धालुओं को एक साथ 108 दिनों तक भगवान शिव के दर्शन करने के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब इसी मान्यता के कारण सावन के महीने में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सो...