बेगुसराय, अगस्त 21 -- बरौनी, निज संवाददाता। सावन महीने की अंतिम सोमवारी 24 अगस्त को है। इस कारण बाबा धाम में जल चढ़ाने जाने वाले कांवरियों की जबरदस्त भड़ बरौनी जंक्शन पर 24 घंटे दिख रही है। गुरुवार की रात को सैकड़ों की संख्या में कांवरियों ने ट्रेनों के इंतजार में जंक्शन पर डेरा जमाया। प्लेटफॉर्म संख्या 3,4,5,6,7,8 प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मुख्य टिकट घर सहित अन्य जगहें कांवरियों की भीड़ से पटी रही।

कांवरियों की भीड़ देवघर, जसीडीह, भागलपुर व सुलतानगंज आदि स्टेशनों की ओर से जाने वाली ट्रेनों में कांवरियों की इतनी भीड़ बढ़ गयी है कि अन्य यात्रियों को पैर तक रखने की जगह नही मिल पा रही है। सावन महीने की अंतिम सोमवारी पर बाबा का जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों की संख्या में कांवरिये डाउन मौर्य एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, छपरा टाटा एक्सप्रेस, मिथिला एक...