साहिबगंज, अगस्त 23 -- सावन की अंतिम सोमवारी आज , चरम पर भक्तों का उत्साह साहिबगंज। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में उत्साह चरम पर है। मौके पर शिवालयों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। शहर के कई शिव मंदिरों में सोमवारी पर कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सावन की अंतिम सोमवारी पर यहां के कई मंदिरों में भव्य श्रृंगार पूजन होगा । कुछ लोग रूद्राभिषेक भी करायेंगे। कुछ लोग अपने-अपने घरों में सावन के दौरान रूद्राभिषेक व महामृत्यंजय जप यज्ञ भी करा रहे हैं। सावन की अंतिम सोमवारी पर आज स्थानीय विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा स्नानार्थियों की भी काफी भीड़ रहेगी। गंगा स्नान के बाद शिवभक्त गंगा जल लेकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। वही कुछ शिवभक्त गंगा जल लेकर मोतीझरना, शिवगादी, सकरीगली धाम आदि भी जायेंगे। शहर के डाकीनाथ मंदिर, जीआरपी म...