सावन की अंतिम सोमवारी आज, शिवालयों में विशेष तैयारी
बोकारो, अगस्त 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवारी सोमवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इसे लेकर बोकारो शहर के विभिन्न शिवालयों में विशेष तैयारी की गई है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। शहर के कई मंदिरों से भगवान शिव की झांकी भी निकाली जाएगी। कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, बीएसएल एलएच मोड़ स्थित शिवालय, सेक्टर-12 स्थित ओंकारेश्वर मंदिर व चास के विभिन्न शिव मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है। इसके अलावा सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5, 8, 9 व 11 समेत अन्य इलाकों के शिवालयों में भी रंग-रोगन व सजावट की गई है। मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। कई स्थानों पर फूलों से मंदिरों को सजाया गया है。 यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.