सावन का हुआ आगाज, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय
बागपत, जुलाई 31 -- बागपत। श्रावण मास के पहले दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने गंगाजल के साथ ही पंचामृत, भांग धतूरे आदि से भगवान शिव का पूजन किया। पुरा महादेव मंदिर पर दिनभर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रावण मास शुरू हो गया है। पहले दिन सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने को शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुरा महादेव के भगवान परशुरामेश्वर मंदिर में तो सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिखाई देने लगी थी। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर परिवार में सुख शांति की मन्नतें मांगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: श्रावण मास के पहले दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर पर पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.