फरीदाबाद, जुलाई 31 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। भगवान शिव की आराधना का पवित्र माह सावन गुरुवार से शुरू हो गया। सावन के पहले दिन ही जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं सावन के पहले सोमवार को पड़ने वाले विशेष पूजन को लेकर मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालु रुद्राभिषेक कराने के लिए मंदिरों के महंतों से संपर्क कर बुकिंग करा रहे हैं।सेक्टर-8 स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर, एनआईटी-5 के तत्कालेश्वर शिव मंदिर, हार्डवेयर चौक के प्राचीन शिव मंदिर तथा सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। यह भी पढ़ें- Nawada News: सावन माह का आरंभ आज से, मंदिर सज-धज कर तैयार मंदिरों में शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और प...