हल्द्वानी, जुलाई 20 -- हल्द्वानी। सावन माह का पहला सोमवार पूरे कुमाऊं क्षेत्र में आज श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्रों के शिवालयों में भगवान शिव के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। इसके अलावा सावन माह के साथ शुरू होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होगी। यात्रा को लेकर मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन, पुलिस और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन कांवड़ियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- सावन से पहले ही कावड़ यात्रा के रंग में रंगे शिव भक्त स्थानीय धार्मिक संगठनों और ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय के अनुसार, हर वर्ष...