जौनपुर, अगस्त 3 -- जौनपुर, संवाददाता। सावन के पहले सोमवार से पहले रविवार को जनपद के प्रसिद्ध शिव मंदिरों की फूल मालाओं और विद्युत झालरों से भव्य सजावट की गई। कांवरियों और श्रद्धालुओं के आगमन मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। जलालपुर के त्रिलोचन महादेव, गौरीशंकर धाम सुजानगंज, साईनाथ महादेव शम्भूगंज, दियावां महादेव मछलीशहर समेत सभी बड़े शिव मंदिरों पर रविवार को शाम तक कांवरियों का जत्था पहुंच गया। अपर जिलाधिकारी अजय अम्बष्ट ने गौरीशंकर धाम सुजानगंज तथा डीपीआरओ नवीन सिंह ने त्रिलोचन महादेव जलालपुर मंदिर पर पहुंच कर साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: शिवालयों में होगी भोलेनाथ की जयकार, सावन की पहली सोमवारी आजतैयारी की प्रक्रिया हिसं जलालपुर के अनुसार क्षेत्र के प्राचीन त्रिलोचन महादेव मंदिर पर रविवार ...