सावन का पहला सोमवार आज, जलाभिषेक के लिए सज उठे शिवालय
अमरोहा, अगस्त 2 -- सावन माह के पहले सोमवार को लेकर जिलेभर में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइट, फूल व आकर्षक सजावट से सजाया गया है। सुबह से ही शिवभक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, फूल और फल अर्पित करेंगे। मंदिरों में हर-हर महादेव संग बम-बम भोले के जयकारे गूंजेंगे। सावन माह के पहले सोमवार को लेकर रविवार को ही मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का काम पूरा कर लिया गया। शहरों में सभी प्रमुख शिव मंदिरों के साथ ही गली-मोहल्ले व गांवों के छोटे-बड़े शिवालयों में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। कई मंदिरों में सुबह से ही भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.