सावन का पहला सोमवार : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा अमरोहा
अमरोहा, अगस्त 3 -- अमरोहा। सावन माह के पहले सोमवार पर सोमवार तड़के शुभ मुहूर्त में जिलेभर के शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया। हरिद्वार और बृजघाट से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िये देर रात तक अपने-अपने गंतव्य मंदिरों पर पहुंचते रहे। सावन सोमवार का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर विधि विधान से भगवान शिव की पूजा कर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए नगर के प्रमुख मंदिरों और शिवालयों को रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। नगर के वासुदेव तीर्थ स्थल, बाबा गंगानाथ मंदिर, नौगावां सादात के गजस्थल, पीला कुंड स्थित शिव मंदिर, धनौरा के पत्थर कुटी मंदिर, गजरौला के राम मंदिर और हसनपुर के शिवाला मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। यह भी पढ़ें- Aligarh News: भोले की भक्ति में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.