सावन का पहला सोमवार, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
मेरठ, अगस्त 4 -- सावन माह के पहले सोमवार को शहर पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल अर्पित कर विधि विधान से जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा औघड़नाथ मंदिर में सुबह आरती के साथ दर्शन पूजन का क्रम शुरू हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर परिसर से बाहर तक दिखाई दी। मंदिर समिति की ओर से भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही। बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिर परिसर में शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.