नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Sawan First Day 2026, Shiv jI Pujan and jalabhishek Muhurat: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना 30 जुलाई 2026, गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सालों बाद सावन के पहले दिन बनने वाले कई दुर्लभ शुभ संयोग दिन का महत्व बढ़ा रहे हैं। सावन के पहले दिन आयुष्मान योग, सौभाग्य योग और श्रवण नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है। सावन भर शिव भक्त भगवान शंकर को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए नियमपूर्वक पूजन और व्रत करते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा में कुछ नियमों का पालन अनिवार्य होता है, वरना पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। सावन में भगवान शिव की पूजा करने और जलाभिषेक करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं सावन के पहले दिन बनने वाले शुभ योग क्या फल प्रदान करते ...