सावन का दूसरा सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव
पीलीभीत, अगस्त 10 -- पीलीभीत। सावन के पावन पर्व पर दूसर सोमवार को शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। शहर के गौरीशंकर मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में बड़ी संख्या में शिवभक्त और कांवड़िये भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। कांवड़ियों के जत्थे रविवार को पूरे दिन कछला समेत विभिन्न स्थानों के लिए रवाना होते रहे। सोमवार को गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़िये शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करेंगे। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहने की उम्मीद है। शिवभक्तों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और मंदिर कमेटियों ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: कांवड़ियों के लिए नो व्हीकल जोन, रोडवेज बसों का बदला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.