सावन का अंतिम सोमवारी आज, गोरखनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी
कटिहार, अगस्त 23 -- सालमारी, एक संवाददाता। मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम शिव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर कांवरिया श्रद्धालुओं उत्साहित हैं। रविवार के शाम से ही कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सोमवार के प्रातःकाल से ही जलाभिषेक शुरू हो कर दिन पर यह सिलसिला चलने की संभावना है। पर्यटन विभाग के नयी पहल हेलिकॉप्टर के द्वारा पुष्प वर्षा किये जाने पर श्रद्धालुओं में उत्साह चर्म पर है। मंदिर न्यास कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह 10:25 मिनट पर हेलीकॉप्टर के द्वारा कांवड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा की जाएगी। इसको लेकर मंदिर कमेटी के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वही आजमनगर अंचल पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुष्प वर्षा का कार्यक्रम गोरखनाथ धाम में किया जायेगा। इसको लेकर सभी तैयारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.