नई दिल्ली, अगस्त 9 -- सावन मास में एकादशी का दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ भोलेनाथ की आराधना के लिए भी विशेष माना जाता है। इस दिन शिवलिंग पर सही तरीके से पूजा करने से पाप और कष्ट दूर होते हैं। 9 अगस्त को यानी आज कामिका एकादशी है। अगर आप सुबह पूजा नहीं कर पाए हैं, तो शाम के प्रदोष काल में भी शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।सावन एकादशी पर शिव पूजा का महत्व सावन महीने में एकादशी का व्रत और पूजा दोनों ही शुभ फल देते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना के साथ शिवजी की आराधना करने से जीवन के हर संकट दूर होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन एकादशी के दिन किया गया शिवलिंग का अभिषेक विशेष रूप से फलदायी होता है। जो भक्त इस दिन श्रद्धा से पूजा करते हैं, उनके घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती ह...