गया, जुलाई 29 -- भगवान शंकर की आराधना का महीना सावन गुरुवार से शुरू हो रहा है। सावन शुरू होते ही शिवालयों में जलाभिषेक व बेलपत्र चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ शुरू हो जाएगी। एक माह तक शिवालय 'हर हर महादेव व ऊं नम: शिवाय' के जयघोष से गूंजते रहेंगे। सावन को लेकर जिले भर के शिवालयों में विशेष तैयारी है। प्रमुख धामों पर पहले दिन से ही शिव भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ होगी। इस बार भी चार सोमवारी है। 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा व रक्षाबंधन है। शहर में मार्कण्डेय मंदिर में माह भर श्रद्धालुओं का लगेगा तांता यह भी पढ़ें- Sasaram News: सावन की पूजा को लेकर जिले के सभी शिवालय तैयारशिवालयों की तैयारी सावन को लेकर प्रमुख शिवालयों की विशेष तौर पर साफ-सफाई और रंगाई-पुताई करायी गयी है। शहर के मार्कण्डेय, रामशिला, पितामहेश्वर, गौरी शंकर, गोदावरी, ब्रह्मपिता परमेश्...