सावन अमावस्या 12 को, पितरों की पूजा से दूर होंगे कष्ट
बिहारशरीफ, अगस्त 8 -- सावन अमावस्या 12 को, पितरों की पूजा से दूर होंगे कष्ट तर्पण, पिंडदान व दान-पुण्य का रहेगा विशेष महत्व, शिव आराधना से भी मिलेगा पुण्य पावापुरी, निज संवाददाता। सावन मास की अमावस्या 12 अगस्त बुधवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। सनातन परंपरा में हरियाली अमावस्या तिथि को पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य के लिए विशेष माना गया है। सावन मास की अमावस्या होने के कारण इस दिन पितृ पूजन के साथ भगवान शिव की आराधना का भी विशेष महत्व रहेगा। श्रद्धालु सुबह स्नान कर पितरों का स्मरण करेंगे और उनकी आत्मा की शांति के लिए जल, तिल और कुश से तर्पण करेंगे। धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या के दिन श्रद्धापूर्वक पितरों का तर्पण और दान करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिन परिवारों में पितृ दोष की मान्यता है, उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.