सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सावनजारा गांव में शनिवार को कृषि प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मौके पर आत्मा विभाग के नीतीश और जलडेगा जेएसएलपीएस के आईएफसी कोर्डिनेटर कौटल्य कुमार ने किसानों को फसल प्रशिक्षण, नाडेप, जैविक खाद, फसल बीमा, कुसुम योजना, ट्रॉली सोलर पंप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग किसानों की आय दोगुणा करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसान विभाग से मिलने वाले योजनाओं का लाभ लें और अपनी आय दोगुणी करें। मौके पर असावंती कंडुलना, लेतारे कंडुलना, सेतेंग कांडुलना, बलमदीना डांग, मोयलेन डांग आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.