सावन: शिवभक्तों के सम्मान में हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा
वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी। सावन तीसरे सोमवार को पूरे यौवन पर दिखा। रविवार की रात से हो रही हल्की वर्षा ने जहां भोले के भक्तों का उत्साह चरम पर दिखा तो हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कर शिवगणों का अभिनंदन किया गया। इस आदर को बाबा दरबार में जुटे अपार भक्त समूह ने ने केवल 'हर-हर महादेव' के घोष से स्वीकार किया बल्कि देवाधिदेव को समर्पित भी कर दिया। मास विशेष के तीसरे सोमवार को अपेक्षाकृत भक्तों की भीड़ अधिक रही। देश के कोने-कोने से आए भक्त बाबा की झलक पाने को आतुर थे। इनमें बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए कांवरिये भी थे। बाबा दर्शन की आतुरता को आकाश में हेलीकाप्टर की गूंज को उत्साह में बदल दिया। सभी की निगाहें आकाश की ओर चली गईं। हेलीकाप्टर जैसे ही शिवभक्तों के हुजूम के ऊपर पहुंचा, उसमें सवार पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.