सावन: चेन स्नेचरों पर होगी पुलिस की सख्त नजर
देवरिया, जुलाई 21 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। सावन महीने में शिव मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस की तैयारी तेज हो गई है। इस बार चेन स्नेचरों पर पहले से ही पुलिस की नजर है। मोबाइल एप के माध्यम से पुलिस अभी से उनकी मानीटरिंग शुरू कर दी है और सत्यापन का कार्य कर रही है। इस बार शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त होगा और सीसी कैमरे से निगरानी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सावन मेले को लेकर जागेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा रहेगी चाक चौबंदसावन महीने की तैयारी सावन महीना शुरू होने वाला है। सावन महीने में एक माह तक लोग भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और मंदिरों में भीड़ उमड़ती है। सोमवार व शुक्रवार को श्रद्धालुओं की लंबी कतार रहती है। भीड़ जब बढ़ती है तो चेन स्नेचर भी सक्रिय हो जाते हैं और महिलाओं के गले से सोने की चेन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.