सावन: गाजीपुर रवाना होने से पूर्व धाम पहुंचे सीएम
वाराणसी, जुलाई 31 -- वाराणसी, हिटी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी प्रवास कर रवानगी से पहले गुरुवार की सुबह 7.35 बजे सावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाबा का षोडशोपचार पूजन किया। इसके बाद कालभैरव मंदिर भी गए। यहां पूजन-आरती की। मुख्यमंत्री ने बुधवार की शाम को भी भाजपा नेताओं के साथ दोनों मंदिरों में दर्शन-पूजन किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) रवाना होने से पहले गुरुवार को सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर चर्चा की। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों पर फीडबैक दिया। सीएम ने विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयसीमा पर जनप्रतिनिधियों को भी निगरानी करने के निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- पर्यटन की सभी परियोजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.