नई दिल्ली, अगस्त 27 -- Android फोन यूजर्स अक्सर इंटरनेट पर ऐसे ऐप्स सर्च करते हैं जो आधिकारिक ऐप्स में मिलने वाले फीचर्स से ज्यादा सुविधाएं देने का दावा करते हैं। Mod WhatsApp, Pro Instagram, WhatsApp Plus, GBWhatsApp, YouTube Premium Mod, Spotify Mod और ऐसे ही कई नामों वाली APK फाइलें इंटरनेट पर आसानी से मिल जाती हैं। हालांकि, इन ऐप्स को डाउनलोड करने से पहले सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि हर APK फाइल भरोसेमंद नहीं होती और कई मामलो में पछताना भी पढ़ सकता है। साइबर अपराधी लोकप्रिय ऐप्स और मॉड वर्जन की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर नकली APK वेबसाइट और डाउनलोड लिंक तैयार कर सकते हैं। यूजर को लगता है कि वह किसी ऐप का खास या प्रीमियम वर्जन डाउनलोड कर रहा है, लेकिन फाइल में मैलवेयर या अन्य खतरनाक कोड मौजूद हो सकता है।Mod WhatsApp के नाम पर बड़ा ख...