नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली। आज के दौर में खराब जीवनशैली के कारण कोरोनरी आर्टरी डिजीज एक गंभीर खतरा बन गई है। वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ. मुरली वेट्टथ ने अपने 35 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए बताया कि हृदय रोग केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि उम्र बढ़ने की एक प्रक्रिया भी है। ​डॉ. मुरली के अनुसार, भारत में 40 से 70 वर्ष के पुरुषों में यह समस्या सबसे अधिक देखी जा रही है। यदि आपके माता-पिता को दिल की बीमारी रही है, तो आपको अधिक सतर्क रहने की ज़रूरत है क्योंकि इसमें जेनेटिक्स की बड़ी भूमिका होती है।​इन बातों का रखें खास ख्याल : ​पहचानें लक्षण: कानों से लेकर नाभि तक कहीं भी दर्द या भारीपन महसूस हो, तो उसे सिर्फ 'गैस' समझकर न टालें। यह दिल का दौरा भी हो सकता है।​साइलेंट अटैक : डायबिटीज़ के मरीजों में अक्सर दर्द का एहसास नहीं होता, जिसे 'साइलेंट अटैक...